मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित
भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक 2024, वाराणसी में युवा मोर्चा के अंतर्गत प्रदेश में अधिकतम प्रवास करने वाले कार्यकर्ता के रूप में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा सम्मानित किया गया।
भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक 2024, वाराणसी में युवा मोर्चा के अंतर्गत प्रदेश में अधिकतम प्रवास करने वाले कार्यकर्ता के रूप में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा सम्मानित किया गया।
जुलाई 2019 में इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित 8वें यंग थिंकर्स मीट में प्रतिनिधि के रूप में प्रतिभाग किया।
फरवरी 2019 में इंडिया फाउंडेशन और भारत सरकार के विदेश मामलों के मंत्रालय की ओर से आयोजित आसियान इंडिया यूथ समिट में प्रतिनिधि रहीं।
दिसंबर 2018 में इंडिया फाउंडेशन की ओर से आयोजित प्रथम अंतरराष्ट्रीय सॉफ्ट पावर कॉन्फ्रेंस में प्रतिनिधि रहीं।
अक्टूबर 2018 में इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित 5वें इंडिया आइडियाज़ कॉन्क्लेव में प्रतिनिधि के रूप में भागीदारी की।
जुलाई 2018 में इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित 7वें यंग थिंकर्स मीट में प्रतिनिधि के रूप में प्रतिभाग किया।
2017 में पंजीकृत राष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन "योमीना फाउंडेशन" की संस्थापक अध्यक्ष रहीं।
युवा एवं महिला संबंधी अनेक विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।
उत्तर प्रदेश में विपक्ष सरकार के समय छात्र-छात्राओं की समस्याओं एवं महिला सुरक्षा संबंधी अनेक आंदोलनों का नेतृत्व एवं प्रतिनिधित्व किया।
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा भारत-बहरीन सांस्कृतिक संबंधों के लिए भेजे गए प्रथम 18 सदस्यीय भारतीय प्रतिनिधि दल का हिस्सा रहीं।
2015 में वर्ल्ड इंस्पिरेशनल फाउंडेशन के अंग संवेदना समिति की ओर से छात्र राजनीति में स्त्री समाज का प्रतिनिधित्व करने के लिए "संवेदना सम्मान" से सम्मानित किया गया।
अखिल भारतीय छात्रा संसद संयोजिका (विषय - महिला शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य, सम्मान एवं स्वावलंबन), स्थान - दिल्ली।
अखिल भारतीय महिला कार्यशाला सह-संयोजिका (विषय - Girls India's Real Leader : घर से संसद तक), स्थान - लखनऊ।
2014 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के "शक्ति जागरण" संपूर्ण उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय छात्रा सम्मेलन की संयोजिका रहीं।
चार वर्ष राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक (विद्यालय एवं महाविद्यालय इकाई)।